Chhath Puja: विदेशों में भी मनाया जाता है छठ पर्व, भोजपुरी भाषा को मिल चुकी है संवैधानिक मान्यता

बाजपुर में किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने चीनी मिल गेस्ट हाउस में छठ पूजा का आयोजन करने वाली समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया

रिपोर्ट-निज़ामुद्दीन शेख़

बाजपुर में किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने चीनी मिल गेस्ट हाउस में छठ पूजा का आयोजन करने वाली समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। जिसके उपरांत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिए जाने को लेकर जल्द मुख्यमंत्री से वार्ता करने की बात कही।

आपको बता दें कि पूर्वांचल समाज के लोगों का सबसे बड़ा पर्व माना जाने वाला छठ पर्व को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों द्वारा तैयारियां जोरों से की जा रही है। छठ पर्व के चलते किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उत्तराखंड के समस्त विधानसभाओं में छठ पर्व का आयोजन करने वाली समितियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम शुरू किया है। इसी के चलते पूर्व विधायक राजेश शुक्ला बाजपुर पहुंचे। जहां उन्होंने छठ पूजन कार्यक्रम आयोजित करने वाली समिति को सम्मानित किया जिसके उपरांत उन्होंने छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ पर्व भारत के साथ-साथ विदेशों में भी मनाया जाता है। इस दौरान राजेश शुक्ला ने कहा कि कई दूसरे देशों में भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक भारत में भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर वह जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता मिलने के बाद भोजपुरी फिल्म और साहित्य को भी बढ़ावा मिलेगा। राजेश शुक्ला ने यह भी कहा कि उत्तराखंड में छठ घाटों को बेहतर बनवाने के लिए वह मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखेंगे, जिसने पूजन स्थल पर आने वाली महिलाओं को होने वाली दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button