
गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के मंहगाई के खिलाफ विरोध प्रर्दशन पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस के काले कपड़े पहन कर विरोध प्रदर्शन करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान राम की मंदिर को कांग्रेस ने किस तरह से लिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल का दिन बहुत महत्वपूर्ण था। कल ही के दिन अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी गई थी। जिसमें पूरे देशवासियों की राष्ट्र भक्तों की राम भक्तों की मांग थी कि देश के अंदर अयोध्या में राम मंदिर भव्य बने।
उन्होने कहा कि सब के आराध्य देव भगवान राम है तो कंग्रेस सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी भगवान राम का विरोध कर रही हैं। कल 1 वर्ष पूरा हो रहा था और उसी दिन कांग्रेस पार्टी का इस तरह का विरोध करना सबकी समझ में आता है।