
Lucknow : विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री योगी ने संभल हिंसा पर बोलते हुए विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 के पहले खूब दंगे हुआ करते थे और उस दंगे में कई लोग मारे भी जाते थे लेकिन 2017 के बाद से दंगा मुक्त प्रदेश बनाने में हमारी सरकार सफल रही है. संभल और बहराइच हिंसा में शामिल किसी भी दंगाई को बक्सा नहीं जायेगा चाहे वो कोई भी हो. हिंसा करने वाला कोई भी हो उसे सजा तो मिकलर रहेगी मैंने प्रशाशन को खुली आजादी दे रखी है ताकि वो नि:संकोच कार्यवाही करें।
सत्य को छिपाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा की पुराने समय में मंदिरों को तोड़कर मस्जिदों का निर्माण कराया गया था यदि किसी भी काल खंड में ऐसा किया गया है तो वंहा पर फिर से मंदिर बनाने का काम करेगी हमारी सरकार। मैं इतना जनता हूँ की सच को छुपाया नहीं जा सकता है विपक्ष को भी इस बात को जान लेना चाहिए। सच्चाई को जनता तक पहुंचने में यदि कोई भी रोड़ा बनेगा तो उसके ऊपर कार्यवाही होगी।
विपक्ष एक बार बाबर नामा जरूर पढ़े
मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं को कहा पहले विपक्ष के नेता जाकर बाबरनामा पढ़े फिर आकर हिन्दू और मुश्लिम की बात करे इन्हे न तो अपने धर्म की जानकरी है और न ही किसी और के धर्म की. संभल हिंसा को विपक्षियों ने बढ़ा चढ़ाकर जनता के सामने पेश करने और जनता को हिंसक बनाने का काम करती रही है. हिंसा का रौद्र रूप देने में विपक्ष के नेताओं का बड़ा योगदान रहा है
हिंदुओं के लिए दो शब्द तक इनके मुंह से नहीं निकले
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1947 से अब तक संभल में 209 हिंदुओं की हत्या हुई और एक भी बार निर्दोष हिंदुओं के लिए दो शब्द नहीं कहे। घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग निर्दोष हिंदुओं के बारे में दो शब्द नहीं कहे। 1978 में जो दंगा हुआ, एक वैश्य ने सबको पैसा उधार दे रखा था। दंगा होने केबाद हिंदू उनके घर में एकत्र होते हैं, उन्हें घेर लिया जाता है और उनसे कहा जाता है कि इन हाथों से पैसा मांगोगे, इसलिए पहले हाथ, फिर पैर, फिर गला काट दिया जाता है। सौहार्द की बात करने पर इन्हें शर्म नहीं आती है।
पत्थरबाजी व माहौल खराब करने वालों में से एक भी बचने वाला नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजरंग बली का जो मंदिर आज निकल रहा है। 1978 से उस मंदिर को इन लोगों ने खुलने नहीं दिया। 22 कुएं किसने बंद किए थे। इन लोगों ने तनावपूर्ण माहौल बनाया। पत्थरबाजी की होगी, माहौल खराब किया होगा, उसमें से एक भी बचने वाला नहीं है।
कुंदरकी की जीत को वोट की लूट कहना अपमान
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंदरकी की जीत वोट की लूट कहना सदस्य का अपमान है। वहां सपा के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। आज डिजिटल मीडिया का समय है। वहां का पठान और शेख कह रहा है कि हमारे पूर्वज हिंदू थे। आपके पूर्वज भी हिंदू थे। यह देशी-विदेशी मुसलमानों की आपसी भिड़ंत है, जो वर्चस्व की लड़ाई को लेकर चल रही है। सपा पर हमलावर योगी ने कहा कि सच पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सूर्य, चांद और सत्य को बहुत देर तक कोई छिपा नहीं सकता, सत्य जल्द सामने आएगा।
पुराण भी कहता है कि श्री हरिविष्णु का दसवां अवतार संभल में होगा
मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपश्र के बयान पर कहा कि बाबर नामा भी कहता है कि हरिहर मंदिर को तोड़कर ढांचा खड़ा किया गया। पुराण भी कहता है कि श्रीहरि विष्णु का दसवां अवतार संभल में होगा। माननीय न्यायालय के निर्देश पर डीएम व एसपी शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे को संपन्न कराते हैं। 19 नवंबर, 21 नवंबर व 24 नवंबर को सर्वे कार्य चल रहा था। सर्वे के दौरान पहले दो दिन शांतिभंग नहीं हुई। 23 नवंबर को जुमे की नमाज के पहले और दौरान जिस प्रकार की तकरीरें दी गईं, उसके बाद माहौल खराब हुआ, उसके बाद की स्थितियां सबके सामने हैं। हमारी सरकार ने पहले ही कहा है कि हम ज्यूडिशियल एक्ट बनाएंगे, जो एक्ट के अंदर बना है। सदन में उसकी रिपोर्ट आएगी, तब दूध का दूध, पानी का पानी होगा।









