Cirkus: उम्मीदों के मुताबिक खरी नहीं उतरी फिल्म सर्कस, दो अंको का आकड़ा भी नहीं कर पाई पार

रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत रोहित शेट्टी कॉमेडी फिल्म सर्कस ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। कॉमेडी फिल्म ने पूरे दिन सिनेमा हॉल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया

रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म सर्कस अपने उम्मीदों के मुताबिक पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खरी नहीं उतरी और कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म का हाल यह रहा कि यह अपने पहले दिन दो अंको के आकड़े को भी नहीं छू पाई। सिनेमाघरों में दर्शकों का हाल यह रहा कि शुरुआती दिन में 10,000 से अधिक शो जारी किए और पूरे दिन में 12 प्रतिशत की कम व्यस्तता दर्ज की।

रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत रोहित शेट्टी कॉमेडी फिल्म सर्कस ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। कॉमेडी फिल्म ने पूरे दिन सिनेमा हॉल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और पहले दिन बॉक्स ऑफिस का कुल संग्रह 6.25 से 7.00 करोड़ रुपये के बीच रहा। तीन राष्ट्रीय सिनेमाघरों पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस ने लगभग 3.20 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। पीवीआर ने कुल 1.50 करोड़ रुपये कमाए, वहीं आईनॉक्स और सिनेपोलिस ने लगभग रु. 1.70 करोड़ रु. कमाए।

फिल्म की कमाई में शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या में उछाल होने से कुछ बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद लगाई जा सकती है। फिल्म ने देश भर में अपने पहले दिन लगभग 3 लाख टिकट बेचे हैं। रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा अभिनीत सिर्कस 23 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई है। यह एक हिंदी भाषा की कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह फिल्म शेक्सपियर की कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है। सर्कस ओटीटी रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, यह जनवरी 2023 के अंतिम सप्ताह तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button