CJM गरिमा सिंह करेंगी मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच, 1 महीने में सबमिट करनी है रिपोर्ट

बांदा मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है।

Mukhtar Ansari Death: उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्तार अंसारी के मौत की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। न्यायिक जांच बांदा की CJM गरिमा सिंह करेंगी। जांच की रिपोर्ट एक महीने में सबमिट करना होगा। गौरतलब है कि गुरुवार को गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी। हार्ट अटैक आने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बांदा मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। जबकि, परिजनों का आरोप है कि जेल में मुख्तार अंसारी को स्लो प्वाइजन दिया जा रहा था। मुख्तार अंसारी अपनी मौत से कुछ दिन पहले कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें जेल प्रशासन पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे। 

मुख्तार अंसारी ने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा था कि साहब 19 मार्च को खाने में कुछ विषाक्त पदार्थ दिया गया था। जिससे मेरी तबियत बिगड़ गई। ऐसा लगता है, मेरा दम निकल जाएगा। घबराहट हो रहा है। इससे पहले मेरी तबियत ठीक था। कृपया डॉक्टरों की टीम बनाकर मेरी इलाज करवाई जाए। 40 दिन पहले भी मेरे खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाया गया था। जिसे स्टाफ ने चखकर दिया था। स्टाफ की तबियत खराब हो गई थी। 

Related Articles

Back to top button