सीएम धामी ने टनकपुर में रक्षाबंधन कार्यक्रम में की शिरकत, पर्व को लेकर कही ये बात…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चंपावत जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र टनकपुर में गांधी मैदान में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शिरकत की। तहसील पूर्णागिरि के गांधी मैदान में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में भारी संख्या में जहां स्थानीय बहने सीएम के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाने पहुंची।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चंपावत जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र टनकपुर में गांधी मैदान में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शिरकत की। तहसील पूर्णागिरि के गांधी मैदान में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में भारी संख्या में जहां स्थानीय बहने सीएम के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाने पहुंची। वही इस अवसर टनकपुर बनबसा क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी एवं उनके दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबन्धन की बधाई देते हुए कहा कि रक्षाबन्धन कार्यक्रम में आशिर्वाद देने आई बहनों को विशेष धन्यवाद अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा इस बार का यह पर्व हमारे लिये बहुत महत्वपूर्ण है, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा 75 साल के कालखण्ड में देश ने जितनी उपलब्धि हासिल की है, उसे सजोने का पर्व मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सम्पूर्ण देश में अमृत महोत्सव के लगभग 60 हजार कार्यक्रम सम्पन्न हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यह समय देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात एवं अज्ञात सैनानियों के साहस एवं वीरता से परिचित होने एवं उनको स्मरण करने का भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना, जीवन ज्योति योजना, जन धन योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्जवला योजना जैसी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका सीधा मकसद अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में जोड़ने का है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा टनकपुर नगर पालिका एवं बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट लगाए जाने तथा जगबुड़ा पुल से टनकपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग में स्ट्रीट लाईट तथा सौन्दर्यीकरण करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि टनकपुर से सितारगंज तक फोरलेन सड़क का निर्माण स्वीकृत किया गया है। रुद्रपुर बाईपास के साथ ही रामपुर बाईपास भी स्वीकृत हो गया है।। देहरादून जाने के लिए जसपुर से सीधे नजीमाबाद तक जाने हेतु बाईपास स्वीकृत हुआ है जिससे 45 किलोमीटर की दूरी कम हो जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्णागिरी जन शताब्दी एक्सप्रेस के समय को कम करने हेतु रेल मंत्री से वार्ता की है। उन्होंने कहा कि  जल्द समय कम करने के लिए विचार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Live TV