CM Dhami ने प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक माह का वेतन, कहा बाजार रेट पर दिया जायेगा मुआवजा !

उत्तराखंड के जोशीमठ में हालत लगातार बिगड़ती जा रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पूरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने जोशीमठ में...

उत्तराखंड के जोशीमठ में हालत लगातार बिगड़ती जा रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पूरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने जोशीमठ में आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु अपने एक माह का वेतन दिया हैं। सीएम धामी ने कहा कि प्रभवितों को बाजार रेट पर मुआवजा दिया जायेगा। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को तात्कालिक तौर पर 1.5 लाख रूपये की अंतरिम सहायता दी जा रही है। 3 हजार परिवारों को कुल 45 करोड़ रूपये की तात्कालिक सहायता दी जा नी हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से करते हुए कहा कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र में मकानों के ध्वस्तीकरण किये जाने की अफवाहों पर ध्यान न दें। मकानों के ध्वस्तीकरण को लेकर अभी कोई बात नहीं हैं ऐसी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। प्रभावितों के विस्थापन के लिए उनके सुझावों के आधार पर इतनी बेहतर व्यवस्था की जाएगी कि यह देश के लिए नजीर बने।

सीएम धामी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में तात्कालिक आवश्यकताओं हेतु 1 लाख रूपये अग्रिम एवं प्रभावितों को सामान ढ़ुलाई हेतु 50 हजार रूपये की धनराशि दी गई हैं। यह सहायता राशि प्रभावित हुए लोगों को उनके खर्चे का पूरा आंकलन करने के बाद दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button