सीएम नें गोरखपुर में हेल्थ ए0टी0एम0 सेण्टर का किया शुभारम्भ, बोले- 3 से 5 मिनट में हो सकेंगी 55 प्रकार की जांचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय गोगखपुर के दौरे पर हैं. सीएम नें आज गोरखपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चरगांवा में हेल्थ ए0टी0एम0 सेण्टर का शुभारम्भ किया

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय गोगखपुर के दौरे पर हैं. सीएम नें आज गोरखपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चरगांवा में हेल्थ ए0टी0एम0 सेण्टर का शुभारम्भ किया. इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हेल्थ ए0टी0एम0 स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक का उदाहरण है हेल्थ ए0टी0एम0 संचालित करने हेतु कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाए. सीएम ने कहा कि हेल्थ ए0टी0एम0 में लगभग 55 प्रकार की जांच एक जगह हो सकती हैं. हेल्थ ए0टी0एम0 से 55 प्रकार की जांच 3 से 5 मिनट में की जा सकेंगीकिसी भी डॉक्टर से पूर्व अप्वॉइण्टमेण्ट लेकर वीडियो कॉल के माध्यम से जांच रिपोर्ट दिखाकर परामर्श प्राप्त किया जा सकता है. हेल्थ ए0टी0एम0 से जनरल बॉडी चेकअप-पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, शरीर का तापमान, वजन आदि की जांच सुविधा मिलेगी.

उन्होंने कहा कि हार्ट से सम्बन्धित मरीजों का चेकअप, डायबिटीज की जांच, हीमोग्लोबिन की जांच, यूरीन की जांच और डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, हेपेटाइटिस, कैंसर आदि जांच की सुविधा भी इस मशीन से उपलब्ध करायी जा सकती है. इसके अतिरिक्त, प्रेगनेंसी टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध हो सकती है.

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि हेल्थ ए0टी0एम0 का अधिक लाभ उन ग्रामीण क्षेत्रों में होगा, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशेषज्ञ चिकित्सक उतना नहीं देख पाते, जितना सरकार चाहती है शहरी क्षेत्रों के डॉक्टर, निजी क्षेत्र में प्रैक्टिस करने वालेे डॉक्टर, कॉरपोरेट हॉस्पिटल के डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, एम्स के डॉक्टर, कहीं भी किसी संस्थान से जुड़े हुए डॉक्टर वीडियो कॉल के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीज को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य कर सकते हैं.

सीएम ने बताया कि वर्तमान में रविवार के दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया जाता है और उसमें स्वास्थ्य की सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती हैं. हर रविवार के दिन 2.5 लाख से 4 लाख तक मरीज मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेते हैं. इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतरीन और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलती है. स्वास्थ्य सुविधा जितनी बेहतरीन होगी, स्वाभाविक रूप से उतनी ही मातृ/शिशु मृत्यु दर को कम करने में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही, एक स्वस्थ समाज के निर्माण में मदद मिलेगी.

कोरोना महामारी से बचाने में पूर्वी उत्तर प्रदेश की निर्णायक भूमिका

कोरोना महामारी पर बात करते हुए सीएम ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा कोविड उपचार केन्द्र बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज बना था. स्वास्थ्य की सुविधा में हेल्थ ए0टी0एम0 एक निर्णायक भूमिका का निर्वहन करने जा रहा है। स्वास्थ्य लोकहित से जुड़ा हुआ है और राष्ट्रीय सशक्तिकरण का भी बेहतरीन माध्यम है. लोक स्वास्थ्य का विषय शासन की प्राथमिकताओं में है, यह जनता की प्राथमिकता का भी विषय बनना चाहिए। सरकार जो कार्यक्रम चलाती है, आम जनमानस में उसके प्रति उतनी ही जागरूकता दिखनी चाहिए। जागरूकता के लिये आवश्यक है कि प्रत्येक स्तर पर लोगों को सम्बन्धित विषय की जानकारी दी जाए. सीएम ने कहा कि लोक स्वास्थ्य का विषय शासन की प्राथमिकताओं में है, यह जनता की प्राथमिकता का भी विषय बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 से लेकर वर्ष 2017 तक आंकड़ों के अनुसार 40 वर्षों में लगभग 50,000 मौतें उत्तर प्रदेश में अकेले मस्तिष्क ज्वर से हुईं, वर्ष 2017 के बाद सरकार ने धीरे-धीरे मस्तिष्क ज्वर को नियंत्रित किया. इस वर्ष जे0ई0/ए0ई0एस0 के केवल 40 मरीज मिले, जिसमें 07 जापानी इंसेफलाइटिस के थे और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई.

हर घर पेयजल योजना के तहत हो रहा काम

हर घर पेयजल को लेकर सीएम ने कहा कि योजना के तहत शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता के दृष्टिगत हर घर में शौचालयों का निर्माण कराया गया है, ताकि बीमारियां पनपने न पाएं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 पर वाई-फाई की सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी हो तथा अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाए. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 05 लाख रुपये तक की इलाज की सुविधा है। पात्र जन अपने गोल्डेन कार्ड अवश्य बनवाएं. धन के अभाव में कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे.
कार्यक्रम के दौरान सीएम नें 15 दिव्यांग जनों को ट्राईसाइकिल वितरित की. उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपने-अपने आधार कार्ड को योजना के साथ लिंक करा लें, जिससे उनकी पेंशन आने में कोई असुविधा न हो. साथ ही, यू0डी0आई0डी0 कार्ड भी बनवा लें. इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button