बीसी सखी सम्मेलन को Cm Yogi ने किया संबोधित, कहा- सरकार महिला सशक्तिकरण पर दे रही जोर…

सीएम योगी ने राजधानी में आयोजित बीसी सखी सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी की जनता को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है.

लखनऊ; सीएम योगी ने राजधानी में आयोजित बीसी सखी सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी की जनता को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. बीसी सखी से लोगों को सहूलियत हुई है. अब लोगों की बैंक तक जाने की दौड़ बची. सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर ग्राम पंचायत में सचिवालय होगा. 55 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों में बैंकिंग का लेन-देन हो रहा है.

सीएम योगी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर प्रहार के लिए डिजिटल को बढ़ावा देना होगा. भ्रष्टाचार रोकने के लिए तकनीकी का उपयोग जरूरी है. सीएम ने कहा कि बिना भेदभाव के गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली मिल रही है.

Related Articles

Back to top button