कैबिनेट के साथ ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म देखने पहुंचे सीएम योगी, डिप्टी CM केशव प्रसाद ने मूवी को लेकर कही बड़ी बात !

सीएम योगी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ 'द केरला स्टोरी' फिल्म देखने के लिए लोकभवन में मौजूद हैं. इस दौरान सीएम के साथ कई कैबिनेट मंत्री, विधायक व छात्राएं मौजूद हैं.

लखनऊ; सीएम योगी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म देखने के लिए लोकभवन में मौजूद हैं. इस दौरान सीएम के साथ कई कैबिनेट मंत्री, विधायक व छात्राएं मौजूद हैं. ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर देश भर में चर्चा हो रही है. पश्चिम बंगाल सहित कई प्रदेशों में इस फिल्म को बैन किया गया है. जबकि भाजपा शासित कई प्रदेशों में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है.

सीएम के साथ फिल्म देखने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि ‘द केरल स्टोरी’ को लोकभवन में पूरे कैबिनेट के साथ देखने का अवसर मिल रहा है…हम पश्चिम बंगाल में इस फिल्म से बैन हटाने की मांग करते हैं। आने वाले समय में पश्चिम बंगाल का भी सच लोगों के सामने आएगा.

वहीं, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पता नहीं ‘द केरल स्टोरी’ को क्यों बैन किया जा रहा है, यह फिल्म समाज के जो वास्तविक चित्र हैं, जो घटनाएं घटित हुई हैं उस पर बनी है. इस फिल्म से समाज को दिशा मिलेगी, बच्चें सतर्क होंगे. कलाकारों पर बैन लगाना उचित नहीं है.

Related Articles

Back to top button