सीएम योगी ने दिया 629 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा, बोले- नए भारत का नया उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पूरे विश्व में भारत चमक रहा है, माफियाओं का साम्राज्य खत्म हुआ, लोग रात 12 बजे भी घूमते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर हैं। सीएम योगी अदित्यनाथ ने आज यहीं रात्रि विश्राम किया था और सुबह-सुबह ही जनता दर्शन किया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घोसी उपचुनाव के प्रचार में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वापस गोरखपुर आकर 628.59 करोड़ की सौगात देत हुए कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर वासियों को हार्दिक बधाई, ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है,पूरे विश्व में भारत चमक रहा है। उन्होने कहा कि माफियाओं का साम्राज्य खत्म हुआ, लोगों को लगता है अब गोरखपुर बदल गया,रामगढ़ताल में लोग रात 12 बजे भी घूमते हैं, आज लोगों में सुरक्षा का भाव है।

उन्होने कहा कि ये नई आभा विकास की है, पहले बाढ़ से लोग त्रस्त होते थे, आज बारिश होती है तो जलजमाव नहीं होता, आज शहर और गांव को विकास हुआ है। उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से चलती है, दगाबाज और दंगाबाज फिर एकजुट होकर मोदी को रोकने के लिए बैरियर लगाने की कोशिश कर रहें है पर विकास और राष्ट्रवाद को कोई रोक नहीं सकता।

Related Articles

Back to top button