
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार को लेकर सख्त तेवर दिखाए हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मुहर्रम और NEET परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में CM योगी ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।
ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ।
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 16, 2026
भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार को लेकर सख्त तेवर दिखाए हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मुहर्रम और NEET परीक्षा की तैयारियों को लेकर… pic.twitter.com/9dz2SxnEAY
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने अफसरों को दो टूक निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से भ्रष्टाचारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
CM योगी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अधिकारी खुद कार्रवाई नहीं करेंगे, तो वे एक ही दिन में 100 से अधिक अधिकारियों को निलंबित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि शासन की प्राथमिकता जीरो टॉलरेंस है और भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
बैठक में कानून-व्यवस्था, त्योहारों की तैयारी, परीक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए। CM योगी ने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही, भ्रष्टाचार और निष्क्रियता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी।









