पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सीएम योगी ने किया नमन, बोले- भारत और भारतीयों के लिए स्पष्ट था दृष्टिकोण

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसेवक थे, अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बारे में सोचते थे। उन्होने जनकल्याण के लिए काम किया’।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज 107वीं जयंती है। इस अवसर पर पूरा देश उनको नमन कर रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ केकेसी विद्यालय पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने उनको नमन किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ कई बड़े नेता मौजूद रहें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसेवक थे, अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बारे में सोचते थे। उन्होने कहा कि ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जनकल्याण के लिए काम किया’, भारत और भारतीयों के लिए दृष्टिकोण स्पष्ट था, पंडित दीनदयाल उपाध्याय से हमें प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, महिलाओं को समान अधिकार मिल रहे हैं, महिलाओं के हित के लिए योजनाएं चल रहीं, आज किसान सरकार के मुख्य एजेंडे में शामिल है।

Related Articles

Back to top button