मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक और हवन, जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

गोरखनाथ मंदिर परिसर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने के बाद हवन किया। जिसके बाद जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज तीसरा दिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने के बाद हवन किया। जिसके बाद गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी।

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दरबार में दूर-दूर से आएं फरियादियों की फरियाद सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

अपने दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर वासियों को वेयरहाउस की सौगात दी थी। शनिवार को गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का शिलान्यस किया था। वहीं सोमवार को सीएम योगी ने गोरखपुर वासियों को बड़े वेयरहाउस की सौगात दी। सीएम ने मोतीराम अड्डा में वेयरहाउस का उद्घाटन किया। करीब 30 करोड़ रुपए से बना रहे इस वेयरहाउस से पूर्वांचल को लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button