सीएम योगी ने मैनपुरी घटना का लिया संज्ञान, बोले- घायलों का कराया जाए समुचित उपचार

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मैनपुरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने कहा कि दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। उन्होने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मैनपुरी में इकहरा प्राथमिक विद्यालय के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। हादसे में 3 बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार गया।

Related Articles

Back to top button