मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर है। इस दौरान वह करीब तीन घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। जहां वो हॉट कुक्ड मील योजना शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 3 से 6 साल की उम्र तक के बच्चों को गरम भोजन परोसा जाएगा। इस महीने तीसरी बार मुख्यमंत्री अयोध्या आ रहे हैं। सीएम योगी के दौरा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।
अयोध्या- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा आज
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 24, 2023
➡आज सुबह 10.20 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे CM योगी
➡अयोध्या पुलिस लाइन में उतरेगा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
➡पुलिस लाइन में हॉट कुक्ड मील योजना का करेंगे शुभारंभ
➡11.20 बजे कंपोजिट विद्यालय से पहुंचेंगे पुलिस लाइन हेलीपैड… pic.twitter.com/vLlzAKyb1m
सीएम योगी का उडनखटोला शनिवार की सुबह 10:20 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। जहां वह पुलिस लाइन स्थित कंपोजिट विद्यालय में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र में हॉट कुक्ड मील योजना का उद्घाटन प्रात: साढ़े दस बजे करेंगे।
उसके बाद सीएम योगी 11:40 पर राम कथा पार्क हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 11:45 पर हनुमानगढ़ी का दर्शन करेंगे। 12:00 बजे रामलला के दरबार पहुंचकर राम लला की आरती करेंगे। इसके बाद निर्माणाधीन राम मंदिर का अवलोकन करेंगे। 12:20 पर बड़ा भक्त मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। 1:00 बजे बड़ा भक्तमाल से मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना होंगे।