
अम्बेडकरनगर- आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अम्बेडकरनगर के दौरे पर है. सीएम योगी अम्बेडकरनगर वासियों को बहुत बड़ी सौगात देने वाले है. बता दें कि 13 अरब रुपये से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास सीएम योगी करेंगे.
रोजगार मिशन के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी देंगे.5 हजार छात्र-छात्राओं को सीएम योगी टैबलेट वितरण करेंगे. कटेहरी विधानसभा के हीड़ी पकड़िया गांव में CM का कार्यक्रम है. जनसभा के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम बैठक करेंगे.
इसके अलावा सीएम योगी प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियों में जुटे हुए है. इस बार वो उपचुनाव की जंग को जीतने के लिए प्लानिंग कर रहे है. बीजेपी कार्यकर्ताओं को जीत का चुनावी मंत्र भी पार्टी के बड़े नेतृत्व की ओर से किया जा रहा है.









