
नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तीखा पलटवार किया है। सीएम योगी ने कहा कांग्रेस ने हमेशा आस्था का विरोध किया है। कांग्रेस आज भी रामसेतु का विरोध करती है, कांग्रेस के भ्रष्टाचार को आज भी कोई भूला नहीं है। बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीएम योगी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। भारत जोड़ो अभियान कार्यक्रम में राहुल गांधी ने सीएम योगी को ठग बताया था।
सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को त्रिपुरा दौरे पर थे। सीएम योगी ने त्रिपुरा चुनाव के लिए हुंकार भरी है। सीएम योगी ने कई जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कांग्रेस ने हमेशा आस्था का विरोध किया है, कांग्रेस ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया है, राम और कृष्ण को कांग्रेस ने नकारा था। बता दें, राहुल ने सीएम योगी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। त्रिपुरा की रैली में योगी ने राहुल गांधी को जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कांग्रेस आज भी रामसेतु का विरोध करती है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार को आज भी कोई भूला नहीं है।
गौरतलब है कि भारत जोड़ो अभियान कार्यक्रम में राहुल गांधी ने सीएम योगी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा यूपी में जो कर रही है वह धर्म नहीं अधर्म है। वह अपने गोरखनाथ मठ का अपमान कर रहे हैं। वह धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं।