
लखनऊ। कॉकरोच जनता पार्टी ने नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ 12 से 18 जून तक इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया और वीडियो के माध्यम से लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था।
पुलिस ने नहीं दी अनुमति
हालांकि, लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा और संवाद के अभाव को देखते हुए प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। आयोजन के प्रतिनिधि विवेक कुमार के जरिए अनुमति के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन पुलिस की कई बार संपर्क की कोशिशों के बावजूद आयोजक और उनके प्रतिनिधि ने कोई संवाद नहीं किया।
आवेदन रद्द करने का निर्णय
इस वजह से लखनऊ पुलिस ने अनुमति एप्लीकेशन को रद्द कर दिया। पुलिस ने कहा कि आवेदन रद्द करने के बावजूद सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
इको गार्डन में होने वाला था प्रदर्शन
धरना-प्रदर्शन 12 से 18 जून तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इको गार्डन, थाना आलमबाग में आयोजित किया जाना था। प्रदर्शन का उद्देश्य नीट परीक्षा पेपर आउट होने के विरोध में लोगों की आवाज को प्रदर्शित करना था।
पुलिस ने आश्वासन दिया
पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह की अनियमितता या सुरक्षा जोखिम न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और कानून का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।









