
LPG Price Hike: मार्च की शुरुआत में ही तेल कंपनियों ने जोर का झटका दिया है। कमर्शियल सिलेंडर कीमत में 25.50 रुपए की वृद्धि हुई है। बता दें कि, प्रत्येक महीने के पहली तारीख को तेल कंपनियों द्वारा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को रिवाइज किया जाता है।
हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब 19 केजी वाला गैस सिलेंडर 1769.50 रुपए का मिलेगा।
कहां कितने रुपए महंगा हुआ सिलेंडर
कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 24 रुपए की वृद्धि हुई है। चेन्नई में 23.50 रुपए बढ़े हैं। बढ़ा हुआ दाम आज से ही लागू हो जाएगा। तेल कंपनियों ने केवल कमर्शियल सिलेंडर के दाम में परिवर्तन किया है। घरेलू सिलेंडर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
कमर्शियल सिलेंडर कहां कितने में मिल रहा
- दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1795 रुपये,
- कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1911 रुपये,
- मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1749 रुपये,
- चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1960.50।
घरेलू सिलेंडर की कीमत
घरेलू सिलेंडर की कीमत में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत स्थिर है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है। घरेलू सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार अगस्त, 2023 में 200 रुपए की कटौती की गई थी।