उत्तराखंड में टनल ढहने पर अडानी ग्रुप का नाम जोड़ने पर कंपनी का स्पष्टीकरण,कहा- ‘अडानी समूह या उसकी कोई कंपनी सुरंग निर्माण में भागीदार नहीं’

उत्तराखंड में सुरंग के दुर्भाग्यपूर्ण ढंग ढहने पर अडानी ग्रुप का नाम जोड़ने पर ग्रुप का स्पष्टीकरण आया है,अडानी समूह ने कहा है कि ''उसकी किसी सहायक कंपनी की सुरंग के निर्माण में किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भागीदारी नहीं है।''

डेस्क : उत्तराखंड में सुरंग के दुर्भाग्यपूर्ण ढंग ढहने पर अडानी ग्रुप का नाम जोड़ने पर ग्रुप का स्पष्टीकरण आया है,अडानी समूह ने कहा है कि ”उसकी किसी सहायक कंपनी की सुरंग के निर्माण में किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भागीदारी नहीं है।”

आपको बता दे कि अडानी समूह ने अपने बयान में कहा है कि -यह हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ तत्व हमें उत्तराखंड में एक सुरंग के दुर्भाग्यपूर्ण ढहने से जोड़ने का नापाक प्रयास कर रहे हैं। हम इन प्रयासों और उनके पीछे के लोगों की कड़ी निंदा करते हैं। हम अत्यधिक जोर देकर स्पष्ट करते हैं कि अदानी समूह या उसकी किसी सहायक कंपनी की सुरंग के निर्माण में किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भागीदारी नहीं है। हम यह भी स्पष्ट करते हैं कि सुरंग के निर्माण में शामिल कंपनी में हमारा कोई शेयर नहीं है। इस समय हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं फंसे हुए श्रमिकों और उनके परिवारों के साथ हैं।

Related Articles

Back to top button