कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को किया याद, माल्यार्पण कर लिया ये बड़ा संकल्प !

कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहे हैं. इसी क्रम में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास स्थित चौराहे पर स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

लखनऊ; आज देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहे हैं. इसी क्रम में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास स्थित चौराहे पर स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

कांग्रसियों ने उन्हें याद करते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की सोच और पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

गौरतलब है कि आज ही के दिन दिन यानी 21 मई 1991 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित श्रीपेरंबुदूर नामक गांव में हत्या कर दी गई थी. श्रीपेरंबुदूर लोकसभा कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करते समय उनकी हत्या कर दी गई थी. वह भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्रियों में से एक थे और उन्हें 40 साल की उम्र में इस भूमिका के लिए नियुक्त किया गया था. राजीव गांधी को अनिच्छा से अपनी मां इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद राजनीति में शामिल होना पड़ा.

Related Articles

Back to top button