
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, ऐसे में सभी विभाग अपने मुख्यालय को अपनी बिल्डिंग में शिफ्ट करने के लिए तैयारी में हैं। ऐसे में अयोध्या में होमगार्ड मुख्यालय के लिए भी अपनी नई बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसकी जमीन तलाशने के लिए अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार व डीजी होमगार्ड बीके मौर्य आज अयोध्या पहुंचे।

अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने कहा कि किराए की बिल्डिंग से अपनी बिल्डिंग में होमगार्ड मुख्यालय शिफ्ट किया जाएगा, ट्रेनिंग सेंटर के लिए भी नई बिल्डिंग बनाई जाएगी, अयोध्या के विकास को देखते हुए होमगार्ड विभाग ने भी कमर कस ली है, प्रमुख सचिव ने बताया कि होमगार्डों के प्रशिक्षण के लिए स्टैंडर्ड माड्यूल्स बनाए गए है, उस माड्यूल्स में हम बेहतरी का प्रयास करते है।
उन्होने कहा कि कोशिश की जा रही है कि जितने भी सुरक्षा के ट्रेनिंग सेंटर हैं उनसे मिलकर होम गार्डों की ट्रेनिंग कराई जाए, ताकि किसी और सुरक्षाकर्मी से हमारे होमगार्ड के जवान कम न दिखे, उन्होंने बताया कि सशस्त्र सीमा बल की ट्रेनिंग सेंटर में होमगार्डों के एक बार ट्रेनिंग कराई गई थी, जिसमे होम गार्ड के जवान विशेष प्रशिक्षण लेकर आए थे, आगे भी होमगार्ड की टोलियों को विशेष फिजिकल ट्रेनिंग के लिए बाहर भेजने की कार्यवाही की जा रही।









