नशाखोरी रोकथाम के लिए लगातार चल रहा चेकिंग अभियान, पिकअप से 70 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

उत्तरखंड में प्रशासन नशाखोरी के रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में चेकिंग अभियान चला रही है। इस क्रम में हर एक जनपदों में नशाखोरी रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद दिख रही है। टिहरी जनपद की पुलिस ने अवैध नशाखोरी के रोकथाम के लिए लगातार जनपद भर में चेकिंग अभियान और जागरूकता प्रोग्राम भी चला रही है।

चेकिंग अभियान में नई टिहरी कोतवाली की पुलिस ने ढुंगीधार चेक पोस्ट पर अवैध 70 पेटी अंग्रेजी बियर के साथ एक अभियुक्त को मैक्स पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद नई टिहरी कोतवाली की पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया कर लिया है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस कार्यालय में बताया कि अभियुक्त गोदाम चंबा से करीब 150 पेटी बीयर लेकर अंग्रेजी शराब की दुकान बौराड़ी लेकर पहुंचा। जहां अभियुक्त के द्वारा 80 पेटी बियर की शराब की दुकान में उतार दी गई थी। जबकि 70 पेटी बियर को बी.पुरम- पांगरखाल क्षेत्र के गांव में बेचने के लिए ले जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि अभियुक्त जयेंद्र मखलोगा चामनी गांव का रहने वाला है। उन्होंने कहा जनपद मे अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही चलती रहेगी।

Related Articles

Back to top button
Live TV