देशभर में फिर एक बार बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में एक लाख से ज़्यादा नए केस आए सामने

दिल्ली : कोरोना तेजी से देशभर में पैर पसार रहा है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर रफ्तार पकड़ने लगी है। अपने ही रिकार्ड को तोड़ते हुए देश में 24 घंटे में एक लाख से ज़्यादा कोरोना के नए केस आये है। इसी के साथ अबतक देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 लाख के पार हो गई है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,17,100 नए केस सामने आए।

देशभर में बीते नौ महीने बाद फिर एक बार कोरोना अपना ही रिकार्ड तोड़ते हुए 24 घंटे के नए केस का आंकड़ा एक लाख के पार हुआ है। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,13,377 सैंपल टेस्ट हुए। देश में कल तक कुल 68,68,19,128 सैंपल टेस्ट हुए।

देश में आज कोरोना के एक लाख से ज़्यादा नए केस आये। देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3 लाख के पार। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,17,100 नए केस आए। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 30,836 ठीक हुए, 302 मौत हुई। देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3,52,26,386 हुई। देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 3,71,363 हुई। कोरोना से अब तक कुल 3,43,71,845 मरीज़ ठीक हुए। देश में कोरोना से अब तक कुल 4,83,178 मौत हुई। देश में कोरोनावायरस वैक्सीन की अब तक कुल 1,49,66,81,156 डोज़ लगी।

Related Articles

Back to top button