Corona Update: देश में कोरोना से बिगड़े हालात, 24 घंटे में 1.5 लाख से ज्यादा नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 8 लाख के पार

लखनऊ. देश में कोरोना के तीसरी लहर की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। कोरोना के मामलों में आज बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के डेढ़ लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के नए मामलों में आज कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 8 लाख के पार हो गई है। वहीं 277 मरीजों की मौत हुई है।

8 लाख के पार एक्टिव मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,68,063 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 821446 हुई। देश में बीते 24 घंटे में 69959 लोग रिकवर हुए। इसके अलावा 277 मरीजों की मौत भी हो गई।

कुल मामले: 3,58,75,790

सक्रिय मामले: 8,21,446

कुल रिकवरी: 3,45,70,131

कुल मौतें: 4,84,213

कुल वैक्सीनेशन: 1,52,89,70,294

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस

देश में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना के डेढ़ लाख से ज़्यादा केस मिले तो वहीं महाराष्ट्र में 33,470,मुंबई में 13,648 केस मिले। पंजाब में 3,969,गुजरात में 6,097 केस मिले। पश्चिम बंगाल में 19286,दिल्ली में 19166, तमिलनाडु में 13990,कर्नाटक में 11698 केस। उत्तर प्रदेश में 8334,राजस्थान में 5660 केस, केरल में 5797,उत्तराखंड में 1292,हरियाणा में 5,736,बिहार में 4,737 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 4 हजार के पार

देश में ओमिक्रॉन के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के 400 से ज्यादा केस सामने आए हैं। देश में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 4000 से ज्यादा पहुंच गई है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 1216 पहुंची, राजस्थान में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 529 पहुंची, यूपी में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 275 पहुंची।

Related Articles

Back to top button