Corona Update : संसद भवन में कोरोना ने दी दस्तक, 400 कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी कोविड पॉजिटिव…

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के भी दो जज कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ ही रजिस्ट्री के करीब 150 कर्मचारी या तो पॉजिटिव हैं या फिर क्वारंटाइन हैं। इस प्रकार, CJI सहित कुल 32 जजों की संख्या में से चार जज कोविड-पॉजिटिव हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना तेजी से फैल रहा है। हालात यह है कि देश की संसद में भी अब कोरोना ने दस्तक दे दी है। संसद भवन के आला अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि बीते गुरुवार और शुक्रवार (6 और 7 जनवरी) के बीच संसद में किये गए कोरोना की जांच में यहां काम करने वाले 400 कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के भी दो जज कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ ही रजिस्ट्री के करीब 150 कर्मचारी या तो पॉजिटिव हैं या फिर क्वारंटाइन हैं। इस प्रकार, CJI सहित कुल 32 जजों की संख्या में से चार जज कोविड-पॉजिटिव हैं। दिल्ली में कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए, पूरे शहर में वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि दुकानें भी ऑड-ईवन नियम के आधार पर खुलेंगी।

गौरतलब हो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोविड -19 के कुल 20,181 ताजा मामले दर्ज किए गए, साथ ही 11,869 लोग कोरोना से ठीक हुए और 7 मौतें हुईं। वर्तमान में दिल्ली की कोविड पॉजिटिविटी रेट 19.6% है। यहां कोरोना के कुल 48,178 सक्रिय मामले हैं और शहर में कल की तुलना में 16% अधिक कोविड मामले दर्ज किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button