Corona Update: देश मे कोरोना के मामलों में आई कमी, बीते 24 घंटे में 1,49,394 नए मामले, 1072 लोगों की मौत…

दुनिया भर में कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। वही, भारत में कल की तुलना में आज नए मामले कम हुए हैं। बता दें, देश में पिछले 24 घंटे में 1,49,394 नए कोरोना केस सामने आए हैं और 1072 लोगों की मौत हो गई। देश में 24 घंटे में 2,46,674 लोग ठीक हुए। देश में आज कल से 12 फीसदी मामले कम आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे में 2,46,674 लोग ठीक हुए है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4 करोड़ के पार हो चुकी है। देश में अब तक कुल 4,00,17,088 लोग ठीक हो चुके है। अब देश में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 14,35,569 हो गई है। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5 लाख के पार हो चुका है।

आज भी देश में कोरोना से एक हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 1072 लोगो की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक कुल 5,00,055 मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button
Live TV