देश में बढ़ रहा कोरोना का कहर, IIT कानपुर ने ओमिक्रॉन वैरियंट को लेकर किया बड़ा खुलासा…

कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन को लेकर विश्व भर में दहशत का माहौल है। भारत में भी ओमिक्रॉन के चार केस सामने आये है। जिसके बाद देश मे प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है और विदेश से आने वाले सभी लोगो का आर टी पीसीआर टेस्ट करा रही है। ओमिक्रॉन पर IIT का पहला डेटा एनालिसिस सामने आया है जिसके अनुसार, फरवरी में तीसरी लहर की शुरुआत हो सकती है। और डेढ़ लाख डेली केस सामने आ सकते हैं।

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,895 नए केस सामने आए है। साथ ही बीते 24 घंटे में 6,918 कोरोना मरीज ठीक हुए है। बिहार ने मौतों का बैकलॉग का आंकड़ा जारी किया है, जिसके अनुसार बिहार में 2,426 लोगों की मौतों का आंकड़ा शामिल है। जिसके बाद देश में कोरोना मरीज़ों की संख्या 3,46,33,255 हुई। देश में कोरोना एक्टिव मरीज़ों की संख्या 99,155 है।

देश में कोरोना से अब तक कुल 3,40,60,774 ठीक हुए है। देश में कोरोना से अब तक कुल 4,73,326 मौत हुई है। देश में अब तक 1,27,61,83,065 वैक्सीन डोज़ लगी है। भारत ने वैक्सीनेशन में एक और उपलब्धि हासिल की है। देश की 50% पात्र आबादी का टीकाकरण पूरा किया गया है। ओमिक्रोन वैरियंट के खतरे के बीच वैक्सीन की रफ्तार बढ़ी है। देश में शनिवार को गए 1 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए है।

Related Articles

Back to top button