रेयर बीमारी से जूझ रही ‘दंगल गर्ल’ सुहानी का हुआ निधन, पिता ने बताई मौत की वजह

सुहानी भटनागर के निधन के बाद उनके पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुहानी एक रेयर बीमारी से जूझ रही थीं।

डिजिटल डेस्क: आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में ‘जूनियर बबीता फोगाट’ उर्फ़ दंगल गर्ल के किरदार में नजर आईं सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिसके बाद शनिवार यानी 17 फरवरी को उनका फरीदाबाद के NH19 स्थित अजरौंदा के पास श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें, उनके निधन की खबर से पूरा फ़िल्मी जगत स्तब्ध है। उनके फंस में शोक का लहर है। वहीँ, इस खबर ने उनके परिवार को भी बुरी तरह से झकझोर दिया है। उनके निधन की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके साथ काम कर चुके को-स्टार्स और फिल्म के निर्देशकों ने अपना दुख जाहिर किया है। मिली जानकारी के अनुसार सुहानी ने अपनी आखिरी सांस नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली।

दरअसल, उनको बीते मंगलवार बिगड़ते तबियत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ 16 फरवरी की शाम उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। जिसके बाद  17 फरवरी यानी शनिवार के दिन उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी गई।

गौरतलब है कि हाल ही में सुहानी के पिता पुनीत भटनागर ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि, “सुहानी एक रेयर बीमारी से जूझ रही हैं। 2 महीने पहले उनके उल्टे हाथ में सूजन के बाद उनके दूसरे हाथ में सूजन आई और फिर पूरे शरीर में सूजन बढ़ती चली गई। ऐसी हालत होने के बाद सुहानी को कई डॉक्टर्स को दिखाया गया, लेकिन कोई भी उनकी बीमारी का पता नहीं लगा पाया। इसके बाद पिछले मंगलवार को सुहानी को एम्स में भर्ती करवाया गया। जहां उसके टेस्ट हुए और पता चला कि सुहानी को डर्मेटो मायोसाइटिस नाम की एक रेयर बीमारी है। इस बीमारी का इलाज सिर्फ स्टेरॉइड्स ही हैं, जिसके बाद उसे स्टेरॉइड्स दिए गए और इससे उनकी बॉडी का ऑटो इम्यून सिस्टम काफी प्रभावित हुआ और इम्यूनिटी कमजोर हो गई।” 

Related Articles

Back to top button