
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने करीब 60 लड़कियों का नहाते हुए वीडियो शूट कर एक लड़के के पास भेज दिया। जिसने हॉस्टल में रहकर पढ़ने वाली छात्राओ के आपत्तिजनक वीडियो को वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के सन्दर्भ में दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने छात्राओ को कहा कि बेटियाँ हिम्मत न हारे।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो लीक होने के बाद आधी रात के बाद चंडीगढ़ विश्वविद्यालय परिसर में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसको लेकर सीएम अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियाँ हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके Viral किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियाँ हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 18, 2022
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में देर रात उस समय बवाल मच गया जब एक लड़के ने हास्टल में रहने वाल लड़कियों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद 8 छात्राओं द्वार आत्महत्या के प्रयास से हडकंप मच गया। देर रात छात्राओं ने विश्वविद्यालय का घेराव किया और इस घटना को लेकर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक छात्रा को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर उन वीडियो को बनाया और उन्हें शिमला के एक लड़के के पास भेज दिया, जिसने सोशल मीडिया पर शेयर किया।









