पीएम मोदी व सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

पीएम मोदी व सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Dawood Ibrahim: भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। एक शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके धमकी दी थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी का नंबर ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस से बताया कि दाऊद ग्रुप ने उसे पीएम मोदी और सीएम योगी की हत्या की साजिश रचने के निर्देश दिये थे।  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि फोन कर धमकी देने वाला शख्स जेजे अस्पताल को भी उड़ाने की धमकी दी थी। बता दें कि जेजे अस्पताल मुंबई के सबसे प्रमुख अस्पतालों में से एक है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 505(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह धारा अलग-अलग धार्मिक, नस्लीय, भाषाई या क्षेत्रीय समूहों या जातियों के बीच दुश्मनी, नफरत फैलाने भड़काऊ बयानबाजी करने वालों पर लगाया जाता है।

Related Articles

Back to top button