Delhi: अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- इस बार पेट्रोल के दाम बढ़े समझ जाना कोई सरकार गिरने वाली हैं !

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले में आज विश्वास प्रस्ताव भी पारित किया ...

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले में आज विश्वास प्रस्ताव भी पारित किया हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारी सरकार को गिराने के लिए 40 विधायकों को खरीदने का प्रयास किया था। 14 विधायकों ने हमे आकर बताया है कि बीजेपी उन्हें 20 करोड़ रूपए का लालच दे रही है। मतलब बीजेपी दिल्ली सरकार को गिराने के लिए 800 करोड़ रूपए का खर्चा करने जा रही थी।

आगे उन्होंने कहा कि जब जब पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते हैं किसी न किसी राज्य की सरकार गिराने का प्रयास होता है। अगली बार जब पेट्रोल के दाम बड़े तो समझ जाना कि किसी राज्य की सरकार गिरने वाली है। सरकार ने हर चीज में टैक्स लगा दिया हैं, जिससे महंगाई बढ़ गयी हैं। और टैक्स के पैसों से ही दूसरे राज्यों की सरकार गिरायी जाती है।

केंद्र सरकार किसानों की परेशानियों को नहीं देख रही है। बस अपने दोस्तों के कर्जे को माफ कर रही हैं। जबकि जहां जहां उनकी सरकार है वहां स्कूलों की हालत भी जर्जर हैं। सरकार उस पर काम नहीं कर रही हैं। सरकार ने जितने टैक्स खाने पीने की चीजों पर लगा रखे है उतने तो अंग्रेजों ने भी नहीं लगाए थे।

बतादें कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को लगातार घेरने का प्रयास कर रही हैं। पिछले दिनों सीबीआई ने मनीष सिसोदिया व अन्य लोगों के 31 स्थानों पर छापेमारी की थी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों के बड़े नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस और ट्वीट के माध्यम से एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप लगाया। हालाँकि सीबीआई जाँच में मनीष सिसोदिया के घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। लेकिन रविवार को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को भारत से बाहर न जाने का नोटिस दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=_5nJnP3oTZE&t=1s

Related Articles

Back to top button