Delhi : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ी खबर, ‘द्रौपदी मुर्मू’ होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार…

Delhi : देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी कवायद तेज है। राष्ट्रपति पद के प्रत्याशियों के नाम पर सभी की नजर है। वही, विपक्ष ने अपने राष्ट्रपति उम्मीदवार का नाम घोषित करने के बाद सत्तारूढ़ दल बीजेपी ने भी अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का एलान कर दिया है. आपको बता दें, एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया है। द्रौपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी .

आपको बता दे की द्रौपदी मुर्मू इससे पहले झारखण्ड राज्य की राजयपाल भी रह चुकी है, और वह आदिवासी समुदाय से आती है. बीजेपी ने इस बार एक महिला आदिवासी को प्रत्याशी बनाकर सभी को चौंका दिया। बीजेपी अध्यक्ष ने बताया की 20 लोगों के नाम पर चर्चा के बाद द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति बनी है।

बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव होना है। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया. इसकी जानकारी BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए दी. जेपी नड्डा ने बताया की राजनाथ सिंह ने विपक्षी नेताओं से बात की लेकिन राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर कोई आम सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया की हम अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया।

Related Articles

Back to top button