
केएल राहुल और दीपक हुड्डा के अर्द्धशतक के बाद मोहसिन खान के चार विकेट लेने से लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 45वे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 6 रन से जीत दर्ज की। मोहसिन ने डेविड वार्नर, ऋषभ पंत, रोवमैन पॉवेल और शार्दुल ठाकुर के महत्वपूर्ण विकेट लिए।
जबकि राहुल (51 में से 77) और हुड्डा (34 में से 52) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए एक मजबूत आधार बनाया, जिससे सुपर जायंट्स को कैपिटल्स के खिलाफ कुल 195/3 का विशाल स्कोर बनाने में मदद मिली। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 189/7 रन ही बना सकी।
196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी ने पावरप्ले में पृथ्वी शॉ (5) को जल्दी ही खो दिया। बता दे कि आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 21 रनों की जरूरत थी और आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने छक्का भी मारा लेकिन फिर भी टीम 6 रन से हार गई।









