Delhi: सीएम धामी ने की केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी से मुलाकात, चार धाम सड़क परियोजना पर हुई चर्चा!

बैठक में अप्रैल 2023 में देहरादून में अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन की सहमति दी गई। उक्त सेमिनार में पर्वतीय क्षेत्रों के लिये उच्च गुणवत्तायुक्त टनल मार्गों का निर्माण करने पर विचार विमर्श...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री के साथ विभिन्न परियोजनाओं पर बात की। बैठक में नीतिन गडकरी के अतिरिक्त केंद्रीय राज्य मंत्री सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय जनरल वी के सिंह, सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय मे अवर सचिव श्री अमित घोष, आदि मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड की लाईफ लाईन के नाम से जानी जाने वाली ऑल वेदर रोड सड़क परियोजना के कार्यों में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिये। 889 किमी. लम्बी और करीब 12 हजार करोड की लागत से निर्मित की जा रही चार धाम सडक परियोजना में मंत्रालय की तरफ से 53 में से 41 कार्य वर्तमान में स्वीकृत हुए हैं। जिसमें से वर्तमान तक 19 कार्य संपन्न किये जा चुके हैं। 22 कार्य अभी भी प[रगति पर है।

बैठक में अप्रैल 2023 में देहरादून में अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन की सहमति दी गई। उक्त सेमिनार में पर्वतीय क्षेत्रों के लिये उच्च गुणवत्तायुक्त टनल मार्गों का निर्माण करने पर विचार विमर्श होगा। इस सेमिनार में देश एवं विदेश से करीब एक हजार लोग हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button