दिल्ली : मायावती के दुख में शामिल हुई प्रियंका गांधी, माँ के निधन पर जताया शोक…

बसपा सुप्रीमों मायावती की मां के निधन के बाद रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक जताया। आपको बता दें, शनिवार को मायावती की मां रामरती का निधन हो गया था।

प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती की मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने दिल्ली स्थित उनके आवास में पहुंचीं। प्रियंका गांधी आज सुबह दिल्ली में 3 त्यागराज मार्ग स्थित मायावती के आवास पहुंचीं और उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात में प्रियंका ने उनकी मां के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने ट्वीट कर भी उनकी मां के निधन पर शोक जताया था।

खबरों के अनुसार, हार्ट फेल हो जाने से मायावती की मां का शनिवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 92 साल थी। उन्होने अस्पताल में आखिरी सांसे ली। बसपा ने एक प्रेस रिलीज जारी किया जिसमें बताया गया कि बसपा सुप्रीमो की मां काफी मिलनसार थीं और हमेशा अपने परिवार के करीब रहीं। वे अपने अंतिम क्षणों में परिवार के साथ ही रहीं और हमेशा उनके बारे में सोचती रहीं। लेकिन शनिवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। मायावती के पिता प्रभुदयाल का निधन पिछले साल 19 नवंबर को 95 साल की उम्र में हो गया था।

Related Articles

Back to top button
Puzzle magic: Găsiți o Doar un geniu poate rezolva această ghicitoare extrem Descoperă o eroare majoră în doar 5 secunde: un test Rebus pentru genii: găsiți Un puzzle Găsește pisica isteață printre bufnițe în Rezolvă ghicitoarea în 9 secunde: unde