Delhi: देर रात सड़क पर दिखा रफ्तार का कहर, डिवाइडर पर सो रहे 6 लोगों को कैंटर ने रौंदा

राजधानी दिल्ली में आज देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक कैंटर ने डिवाइडर पर सो रहे 6 लोगों को रैंद दिया

राजधानी दिल्ली में आज देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक कैंटर ने डिवाइडर पर सो रहे 6 लोगों को रैंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि 4 लोगों की मौत हो गई जबकी 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दर्दनाक सड़क हादसे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई है।

दिल्ली के सीमापुरी इलाके की रात करीब 2 बजे एक अज्ञात कैंटर डीटीसी डिपो रेडलाइट को पार करते हुए डीएलएफ टी-प्वाइंट की ओर जा रहे था जिसने लापरवाही से चलाया गया रोड डिवाइडर पर सो रहे छह व्यक्तियों को कुचल दिया। दो की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से चार को थाना सीमापुरी के एमपीवी द्वारा तत्काल जीटीबी अस्पताल में शिफ्ट किया गया जहां डॉक्टरों न 2 और लोगों को मृत घोषित कर दिया। 2 गंभीर घायलों का जीटीबी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

चार मृतक व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

1) करीम पुत्र जावेद निवासी ई-47/34, नई सीमा पुरी दिल्ली आयु-52 वर्ष।

2) छोटे खान/ओ सिराज निवासी ई-44/बी-97, नई सीमा पुरी दिल्ली आयु -25 वर्ष।

3) शाह आलम पुत्र इरशाद निवासी ई-47/106, नई सीमा पुरी, दिल्ली आयु 38 वर्ष।

4) राहुल पुत्र श्री राम निवासी एच.नं.20/100, चंद्र कॉलोनी, जी-2, विक्रम एन्क्लेव, शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश आयु 45

दो घायल

1) मनीष पुत्र रमेश निवासी गली नंबर 16, गगन विहार, तुलसी निकेतन, साहिबाबाद, यूपी आयु -16 वर्ष

2) प्रदीप पुत्र जय कुमार निवासी ग्राम-ताहिर पुर, दिल्ली आयु 30 वर्ष।

Related Articles

Back to top button