देव संस्कृत दीक्षांत समारोह: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को देव संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला देव संस्कृत विश्वविद्यालय के 6वे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

हरिद्वार. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को देव संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला देव संस्कृत विश्वविद्यालय के 6वे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित भी किया। गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 2661 छात्र-छात्राओं को उपाधि देकर उनको सम्मानित किया। जिसमें 136 गोल्ड मेडलिस्ट, 72 पीएचडी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उनको बधाई भी दी।

अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा आचार्य जी के देव सपनों से देव संस्कृति विश्वविद्यालय के अंदर आज आने का सौभाग्य मिला यह विश्वविद्यालय एक ऐसा विश्वविद्यालय है जहां आध्यात्मिक संस्कृति विज्ञान आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ व्यक्ति निर्माण की शिक्षा दी जाती है।

आने वाले समय में यहां पढ़ने वाला विद्यार्थी भारतीय संस्कृति आध्यात्मिक के रूप में देश में भी और देश के बाहर भी भारतीय संस्कृति और ज्ञान को प्रचलित करेगा और उनके उजाले को उनके प्रकाश को समाज तक पहुंचाने का काम करेगा।

Related Articles

Back to top button