सांसद की शपथ लेने के बाद Dimple Yadav ने सोनिया गाँधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद !

रिकॉर्ड जीत दर्ज के बाद सोमवार को डिंपल यादव दिल्ली में संसद पहुंचीं। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, धर्मेंद्र कश्यप...

समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में शपथ ली। सदस्यों के रजिस्टर में हस्ताक्षर किये। जिसके बाद सदन में अपना स्थान ग्रहण किया। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला उन्हें शपथ दिलाई। डिंपल यादव ने संविधान की सम्प्रभुता और अखंडता को बनाये रखने की कसम खाई। जिसके बाद उन्होंने लोकसभा में मौजूद कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी के पैर छू कर आशीर्वाद लिया।

डिंपल यादव ने कहा , ” ,मैं डिंपल यादव जो लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूँ, ईश्वर की शपथ लेती हूँ, कि विधि द्वारा स्थापित भारत के सविधान प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठां रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता बना कर रखूंगी। था जिस पद को मैं ग्रहण कर रही हूँ उसके कर्तव्यों का श्रद्धा पूर्वक निर्वहन करुँगी!

रिकॉर्ड जीत दर्ज के बाद सोमवार को डिंपल यादव दिल्ली में संसद पहुंचीं। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, धर्मेंद्र कश्यप और मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन मौजूद रहे हैं। उन्होंने संसद के गेट पर फोटो खिंचवाईं।

मैनपुरी से डिम्पल यादव ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की हैं। उन्होंने भाजपा प्रतयाशी रघुराज शाक्य को लगभग 2 लाख 80 हजार वोटों से शिकस्त दी हैं। इस जीत के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी डिम्पल यादव लोकसभा में शपथ ली और अपना कार्यभार संभाला।

मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। डिंपल ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ कर मैनपुरी स से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग ने जीत का आंकड़ा जारी कर दिया है। इससे पहले मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव सांसद थे जिनके निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी। डिंपल यादव ने बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को बड़े अन्तर से हराया है। डिम्पल यादव को मैनपुरी से 618120 वोट मिले है तो वहीं बीजेप प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 329659 वोट मिले हैं। डिंपल यादव ने 2,88,461 वोटों यह जीत दर्ज की है। मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को 64.08 प्रतिशत वोट मिले तो वहीं BJP को 34.18% वोट मिले।

बता दें, मैनपुरी सीट पर उपचुनाव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण हुआ था। इसके अतिरिक्त रामपुर और खतौली में भी उपचुनाव हुआ। रामपुर सीट पर सपा नेता आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के कारण खाली हुई थी। वहीं खतौली में विक्रम सिंह सैनी को 2013 मुजफ्फरनगर दंगों के एक मामले में 2 साल की सजा के बाद आयोग्य घोषित किये जाने के कारण हुआ।

Related Articles

Back to top button