
स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि विधान सभा में मेरठ और मुरादाबाद की घटना जो ज़िक्र किया गया उस मामले में 24 घंटे के भीतर कार्यवाही हुई है और केस पुलिस ने खोला और अपराधी पकड़े गए घटना दुर्भाग्य पूर्ण है।
प्रशांत कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर सरकार की तरफ़ से निर्देश जारी किए जा चुके है, जिसको लेकर सुरक्षा को लेकर जो इंतज़ाम किए जाने हैं। उसको लेकर निर्देश दिए गए है। झंडा रोहण के कार्यक्रम जिसमें लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा झंडा रोहण किया जायेगा, जिसको लेकर अचूक सुरक्षा के इंतज़ाम किये गए हैं।
प्रशांत कुमार ने बताया कि बाक़ी जनपदो में भी इसी तरह के झंडा रोहण के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा का इंतज़ाम किया गया है, कार्यक्रम के दौरान ATS के कमांडो भी तैनात किए जाएँगे। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर आयोजकों से रूट पहले से ही तय करने को कहा गया है, यात्रा पर ख़ास रहेगी नज़र यात्रा की आढ़ में कोई असामाजिक तत्व कोई गड़बड़ी न करने पाए।
प्रशांत कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुसार सारे इंतज़ाम किए गए है, निष्पक्ष और हिंसा रहित चुनाव कराये जयेंगे। प्रदेश में उप चुनाव को लेकर अचार साहित्य लागू हो चुकी है जिसको लेकर सारे इंतज़ाम किए जा रहे है घोसी मउ में चुनाव होना है। 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा योजना तय की गयी है और कोई specific input नही है लेकिन इस तरह के मामलों में संवेदनशील जगहों पर ऐतियात बरती जाती है जिसको लेकर सुरक्षा का इंतज़ाम किया जा रहा है। CCTV के अभियान का अच्छा impact सामने आया है घटना की विवेचना में प्रभावी मदत मिल रही है। शाइस्ता, गुड्डू मुस्लिम, जैनब को लेकर न्याय संगत कार्यवाही की जा रही है ।









