
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिशा पाटनी बिकिनी पहनकर समंदर में नहाती हुइ दिखाई दे रही है। दिशा पाटनी का ये वीडिया मालदीव का है जहां वह अपना वेकेशन मना रही है।

इससे पहले दिशा नें रेड बिकिनी में भी अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आपको बता दे दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव पहुंची है। और यह जोड़ा अपनी छुट्टियों की तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इससे पहले, टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अपनी शर्टलेस तस्वीर वाली एक तस्वीर शेयर की थी।
जिसमे वह समुद्र तट पर पोज़ देते हुए दाढ़ी वाले लुक में नज़र आ रहे थे। दिशा पटानी ने टाइगर की इस तस्वीर पर एक टिप्पणी भी की उन्होंने लिखा, “वाह क्या शानदार फोटोग्राफर है”