
डेस्क : नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में आयोजित संघ के कार्यक्रम ‘प्रेरणा विमर्श 2026’ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। कार्यक्रम में ‘उत्कर्ष नारी सम्मान’ और ‘युवा स्वाभिमान’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने सनातन परंपरा, विचारों की स्वतंत्रता और संविधान की मर्यादा को लेकर अपने विचार रखे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे विचारों का स्वागत किया जाना चाहिए। सनातन पर भारत की जनता को गर्व है और सनातन की परंपरा भारत की ताकत है। उन्होंने कहा कि भारत में विचारों की मनाही नहीं है और किसी भी उपासना पद्धति का विरोध नहीं किया जाता। हालांकि, सभी को संविधान की मर्यादा का पालन करना चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि भटके हुए लोग देश की छवि खराब करते हैं। उन्होंने हामिद अंसारी के बयान को अपमानित करने वाला बताते हुए इसे एक एजेंडे का हिस्सा बताया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस के युवराज पर भी निशाना साधा और कहा कि नारी शक्ति का अपमान किया गया। सीएम ने कहा कि कोई भी सभ्य व्यक्ति ऐसा नहीं करेगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिनके पास संस्कार नहीं हैं, उनसे उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि परंपराओं को कलंकित करने की कोशिश हुई और झूठ की गूंज में नारी शक्ति का अपमान किया गया। सीएम योगी ने कहा कि सत्य तक पहुंचने का रास्ता सनातन है। कार्यक्रम में युवा ।









