
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी गांव में सरकारी हैंडपंप का गंदा पानी पीने से 16 लोग डायरिया के शिकार बन गए हैं। बिमार हुए लोगों में 6 लोग को CHC में भर्ती कराया गया। वहीम 10 ग्रामीणों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। दलित बस्ती में डायरिया फैलने से हड़कंप मच गया हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामीण अकसर हैंडपंप से पानी भर अपने घर पीने को ले जाते थे ।लेकिन हाल में उन्होनें हैंडपंप से पानी निकालकर घर जाकर पिया तो वह डायरिया के शिकार बन बिमार हो गए।बिमार होने से इलाके में हड़कंप मच गया ।
पुलिस के अनुसार घोरावल CHC के CMS ने गांव में मौके पर स्थति को नियन्त्रण करने के लिए स्वास्थ्य टीम भेजी थी।जिसने बिमारों को मौके पर अस्पतालों में जाकर इलाज किया। डॉकटर के मुताबिक बिमारों की स्थति में पहले से काफी परिवर्तन हैं।









