2 हजार की नोटबंदी से ज्वैलर्स की चांदी, मार्केट रेट से अधिक मूल्य देकर लोग खरीद रहे सोना !

2 हजार की नोट के बदले 67 हजार प्रति 10 ग्राम सोना बेंचा जा रहा है, जबकि मार्केट में गोल्ड का भाव 64 हजार रूपये प्रति 10 ग्राम है.

लखनऊ; RBI ने 2000 के नोट को बंद करने का निर्णय लिया है. सरकार ने लोगों को 30 सितंबर 2023 तक 2 हजार की नोट बैंक में जमा करने के लिए समय दिया है. इस फैसले के बाद अचानक ज्वैलर्स की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई है. आम से लेकर खास लोगों का गोल्ड खरीदने पर जोर है. ज्वैलर्स भी इसका खूब फायदा उठा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक ग्राहकों को 2 हजार की नोट के बदले 67 हजार प्रति 10 ग्राम सोना बेंचा जा रहा है, जबकि मार्केट में गोल्ड का भाव 64 हजार रूपये प्रति 10 ग्राम है.

ज्वैलर्स तय रेट से 3 हजार से अधित प्रीमियम ले रहे हैं. इससे उनकी खूब कमाई हो रही है. ऐसा लग रहा हो मानों नोटबंदी उनके लिए नया अवसर लेकर आई हो. वहीं, 2 हजार के नोट बंद होने को लेकर राजनीति भी जमकर हो रही है. पूर्व सीएम अखिलेश यादव व मायावती ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं. वहीं लोगों की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. सोशल मीडिया पर भी 2000 की नोट बंद होने के बाद जमकर मीम वायरल हो रहे हैं.

Related Articles

Back to top button