तेज आंधी के चलते इकाना स्टेडियम में लगी होर्डिंग गिरी, नीचे दबे लोग मदद की लगा रहे गुहार

राजधानी लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास तेज आंधी के चलते स्टेडियम में लगी होर्डिंग गिर गई। होर्डिंग के नीचे 3 लोग दब गए हैं,

शहीद पथ इकना स्टेडियम के पास बड़ा हादसा हो गया है। कई दिनों से आ रहे आंधी तूफान ने एक बार फिर से कुछ लोगों के लिए बहुत बड़ी मुसीबत बन कर सामने आया है। राजधानी लकनऊ में तेज आंधी के चलते होर्डिंग गिरने से लगभग 3 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

राजधानी लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास तेज आंधी के चलते स्टेडियम में लगी होर्डिंग गिर गई। होर्डिंग के नीचे 3 लोग दब गए हैं, मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी। दबे हुए लोगों की निकाला जा रहा है। पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद हैं। होर्डिंग के नीचे दबे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं।

वीडियों में देखा जा सकता है कि होर्डिंग के नीचे दबे लोग हाथ हिलाकर मदद मांग रहे हैं। इस मामले में स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बयान सामने आया है। DG लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि 2 से 3 लोगों के फंसे होने की आशंका है , क्रेन की मदद ली जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Live TV