अफ्गानिस्तान में आए तेज भूकंप के झटको के कारण भारी तबाही हुई है। वही, करीब 920 लोगों की इस त्रासदी में जान चली गई है और 600 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। खबरों के अनुसार ये आंकड़े अभी और बढ़ सकते है। अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में यह भूकंप आया है जिसकी तीव्रता 6 बताई जा रही है।
वही तलिबान के नियुक्त प्रवक्ता बिलाल करीमी ने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा कि, दुर्भाग्य से, कल रात पक्तिका प्रांत के चार जिलों में आए भीषण भूकंप ने हमारे सैकड़ों देशवासियों की जान ले ली और घायल हो गए और दर्जनों घर तबाह हो गए। हम सभी सहायता एजेंसियों से आग्रह करते हैं कि आगे की तबाही को रोकने के लिए तुरंत क्षेत्र में टीमें भेजें। बता दे कि इस भूंकप के झटके पाकिस्तान में भी महसूस किये गये थे। वहीं इस भूकंप के कारण अफगानिस्तान में बड़ा नुकसान होने की बात कही जा रही है।
په ډير تأسف سره، تیره شپه د پکتیکا ولایت څلورو ولسوالیو کې درنه زلزله شوې، چې له امله یې زموږ سلګونه هیوادوال شهیدان او ټپیان شوي او لسګونه کورونه ویجاړ شوي دي.
— Bilal Karimi(بلال کریمي) (@BilalKarimi21) June 22, 2022
له ټولو مرستندویه ادارو غوښتنه کوو، چې په بیړنۍ توګه سیمې ته ټیمونه ولیږي، ترڅو د فاجعې د لا پراخیدو مخه ونیول شي.