पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर ED का छापा, रेड से सपा खेमें में मचा हड़कंप

गायत्री प्रजापति हमीरपुर अवैध खनन मामले में आरोपी हैं। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। हाल ही में CBI ने अखिलेश यादव को भी तलब किया था।

अमेठी से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ गुरुवार यानी 14 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने सपा सरकार में रहे कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर तड़के सुबह छापा मारते हुए हलचल तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान ईडी के कई अधिकारी घर के अंदर मौजूद हैं। साथ ही घर के बाहर सुरक्षा बल भी तैनात हैं।

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी और छोटा बेटा अनुराग प्रजापति भी घर के अंदर मौजूद है। जहां ED छापेमारी के साथ उनसे पूछताछ में भी जुटी हुई है। इस दौरान केंद्रीय एजेंसी ने उनकी कथित महिला मित्र गुड्डा देवी के घर पर भी दबिश दी है।

बता दें, हमीरपुर अवैध खनन मामले में गायत्री प्रजापति आरोपी हैं। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। हाल ही में सीबीआई ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी पूछताछ के लिए तलब किया था। हालांकि, अखिलेश इस पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। अब गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर ईडी के छापेमारी से विपक्षी खेमे में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button