ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर के घर ईडी का छापा, 500 करोड़ की हेराफेरी, मुंबई में किया था कांड

सावंत इस समय एडिशनल कमिश्नर कस्टम लखनऊ हैं। सावंत के लखनऊ के शालीमार वन अपार्टमेंट में ईडी का छापा पड़ा है।

घोटाले और हेराफेरी को लेकर रोज नए-नए चौकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। बड़े-बड़े घोटालों में ईडी रोज ऐसे खुलासे कर रही है जिसको लेकर हर कोई को हैरानी हो रही है। प्रदेश की बागडोर संभालने वाले अफसरों के नाम इन घोटालों में सामने आने से सरकार और प्रशासन दोनों की किरकिरी हो रही है।

ताजा मामला राजधानी लखनऊ और मुंबई से सामने आया है जहां पर ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर के यहां ईडी का छापा पड़ गया है। ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत के लखनऊ और मुंबई आवास पर ईडी का छापा पड़ा है। सावंत इस समय एडिशनल कमिश्नर कस्टम लखनऊ हैं। सावंत के लखनऊ के शालीमार वन अपार्टमेंट में ईडी का छापा पड़ा है।

ईडी ने यह छापेमारी डायमंड कंपनी की 500 करोड़ की हेराफेरी मामले में की है। सावंत डायमंड कंपनी की 500 करोड़ की हेराफेरी में शामिल थे। सावंत जब मुंबई में ED में थे तब यह कांड किया था।

Related Articles

Back to top button