Ekana Stadium: गेट नंबर 2 पर होर्डिंग गिरने से हुआ बड़ा हादसा, मां-बेटी की मौत एक गंभीर घायल

राजधानी लखनऊ में तेज आंधी के चलते होर्डिंग गिरने से दो लोगों की नीते दबने से मौत हो गई जबकी 1 की हालत गंभीर बनी हुई है।

शहीद पथ इकना स्टेडियम के पास बड़ा हादसा हो गया है। कई दिनों से आ रहे आंधी तूफान ने एक बार फिर से कुछ लोगों को अपने आगोस में ले लिया। राजधानी लखनऊ में तेज आंधी के चलते होर्डिंग गिरने से दो लोगों की नीते दबने से मौत हो गई जबकी 1 की हालत गंभीर बनी हुई है।

राजधानी लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास तेज आंधी के चलते स्टेडियम में लगी होर्डिंग गिर गई। होर्डिंग के नीचे 3 लोग दब गए हैं। दबे हुए लोगों में एक महिला और बच्ची के साथ ड्राइवर मौजूद था। मौके पर राहत और बचाव का कार्य किया गया। दबे हुए लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद रहें।

घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने महिला और बच्ची को मृत घोषित कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है। इकाना स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर यह हादसा हुआ है, घायलों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया है।

Related Articles

Back to top button